6. शहरीकरण एवं शहरी जीवन
प्रश्न 1. एक प्रतियोगी एवं उद्यमी प्रवृत्ति से प्रेरित किस प्रकार की अर्थव्यवस्था लागू की गई?
(क) वस्तु अर्थव्यवस्था
(ख) मुद्रा प्रधान अर्थव्यवस्था
(ग) मुद्रा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– (ख) मुद्रा प्रधान अर्थव्यवस्था
प्रश्न 2. सामंती व्यवस्था से हटकर किस प्रकार की शहरी व्यवस्था की प्रवृति बढ़ी?
(क) प्रगतिशील प्रवृति
(ख) आक्रामक प्रवृति
(ग) रूढि़वादी प्रवृति
(घ) शोषणकारी प्रवृति
उत्तर– (क) प्रगतिशील प्रवृति
प्रश्न 3. जनसंख्या का घनत्व सबसे अधिक कहाँ होता है?
(क) ग्राम
(ख) कसबा
(ग) नगर
(घ) महानगर
उत्तर– (घ) महानगर
प्रश्न 4 गार्डन सिटी की योजना किसने बनाई?
(क) रेमंड अनविन ने
(ख) बैरी पार्कर ने
(ग) एबेनेजर हावर्ड ने
(घ) विलियम हॉर्नबी ने
उत्तर– (ग) एबेनेजर हावर्ड ने
प्रश्न 5. शहरों में कौन-सा वर्ग बुद्धिजीवी वर्ग के रूप में विख्यात हुआ?
(क) पूँजीपति वर्ग
(ख) श्रमिक वर्ग
(ग) उद्योगपति वर्ग
(घ) मध्यम वर्ग
उत्तर– (घ) मध्यम वर्ग
प्रश्न 6. पूँजीपति वर्ग के द्वारा किस वर्ग का शोषण हुआ?
(क) श्रमिक वर्ग
(ख) मध्यम वर्ग
(ग) कृषक वर्ग
(घ) सभी वर्ग
उत्तर– (क) श्रमिक वर्ग
प्रश्न 7. सिखों के दसवें और अंतिम गुरू श्री गोबिन्द सिंह का जन्म बिहार के किस नगर में हुआ था?
(क) मुंगेर
(ख) खगडि़या
(ग) पटना
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– (ग) पटना
प्रश्न 8. पटना में गोलघर किस उद्देश्य से बनाया गया था?
(क) सैनिक रखने के लिए
(ख) अस्त्र-शस्त्र रखने के लिए
(ग) अनाज रखने के लिए
(घ) पूजा करने के लिए
उत्तर– (ग) अनाज रखने के लिए
प्रश्न 9. पटना में गोलघर का निर्माण किस वर्ष किया गया?
(क) 1786
(ख) 1857
(ग) 1764
(घ) 1757
उत्तर– (क) 1786
प्रश्न 10. बिहार को पृथक राज्य का दर्जा कब दिया गया?
(क) 1910 में
(ख) 1911 में
(ग) 1912 में
(घ) 1913 में
उत्तर– (ग) 1912 में
प्रश्न 11. मगध राज्य की प्राचीनतम राजधानी कहाँ स्थित थी?
(क) बोधगया में
(ख) राजगृह में
(ग) वैशाली में
(घ) पटना साहिब में
उत्तर– (ख) राजगृह में
प्रश्न 12. तख्त श्री हरमंदरजी साहिब कहाँ स्थित है?
(क) पटना साहिब में
(ख) अमृतसर में
(ग) लाहौर में
(घ) भिवंडी में
उत्तर– (क) पटना साहिब में
प्रश्न 13. सासाराम में किस ऐतिहासिक शासक का मकबरा स्थित है?
(क) अलाउद्दीन खिलजी
(ख) औरंगजेब
(ग) शेरशाह सूरी
(घ) कुतुबुद्दीन ऐबक
उत्तर– (ग) शेरशाह सूरी
प्रश्न 14. महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई?
(क) राजगीर
(ख) बोध गया
(ग) वैशाली
(घ) सारनाथ
उत्तर– (ख) बोध गया
प्रश्न 15. सासाराम नगर का विकास कब हुआ था?
(क) मध्ययुग में
(ख) प्राचीन युग में
(ग) आधुनिक युग में
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर–(क) मध्ययुग में
प्रश्न 16. औद्योगिकीकरण ने किसके स्वरूप को गहन रूप से प्रभावित किया?
(क) ग्रामीणीकरण
(ख) शहरीकरण
(ग) कसबों
(घ) बंदरगाहों
उत्तर– (ख) शहरीकरण
प्रश्न 17. स्थायी कृषि के प्रभाव से किसका एकीकरण संभव हुआ?
(क) संपत्ति का
(ख) ज्ञान का
(ग) शांति का
(घ) बहुमूल्य धातु का
उत्तर– (क) संपत्ति का
प्रश्न 18. आधुनिक नगरों का विकास कब से हुआ?
(क) मेसोपोटामिया की सभ्यता से
(ख) हड़प्पा की सभ्यता से
(ग) पुनर्जागरण से
(घ) औद्योगिक क्रांति से
उत्तर– (घ) औद्योगिक क्रांति से
प्रश्न 19. 1810 से 1880 ई. तक लंदन की आबादी 10 लाख से बढ़कर कहाँ तक पहुँची?
(क) 20 लाख
(ख) 30 लाख
(ग) 40 लाख
(घ) 50 लाख
उत्तर– (ग) 40 लाख
प्रश्न 20. आधुनिक शहर सबसे पहले कहाँ बसने शुरू हुए थे?
(क) चीन
(ख) जापान
(ग) इंगलैंड
(घ) भारत
उत्तर– (ग) इंगलैंड
प्रश्न 21. “संयमता आंदोलन” किस महानगर में चलाया गया?
(क) लंदन में
(ख) न्यूयार्क में
(ग) बंबई में
(घ) कलकत्ता में
उत्तर– (क) लंदन में
प्रश्न 22. लंदन में भूमिगत रेल किस वर्ष आरंभ हुई?
(क) 1763 में
(ख) 1863 में
(ग) 1787 में
(घ) 1887 में
उत्तर– (ख) 1863 में
प्रश्न 23. “द बिटर क्राई ऑफ आउटकास्ट लंदन” के लेखक थे–
(क) गैरेथ स्टेडमैन जोन्स
(ख) हेनरी मेहयू
(ग) ऐंड्रयू मीयनर्स
(घ) चार्ल्स डिकेंस
उत्तर– (ग) ऐंड्रयू मीयनर्स
प्रश्न 24. लंदन में अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा कब लागू हुआ?
(क) 1850
(ख) 1855
(ग) 1860
(घ) 1870
उत्तर– (ख) 1855
प्रश्न 25. चार्टिस्ट आंदोलन कहाँ हुआ था?
(क) आस्ट्रिया
(ख) यूनान
(ग) फ्रांस
(घ) इंग्लैंड
उत्तर– (घ) इंग्लैंड
प्रश्न 26. शहर को आधुनिक व्प्यक्ति का किस प्रकार का क्षेत्र माना जाता है?
(क) सीमित क्षेत्र
(ख) प्रभाव क्षेत्र
(ग) विस्तृत क्षेत्र
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर– (ख) प्रभाव क्षेत्र
प्रश्न 27. घेटो शब्द का प्रयोग किसके लिए किया जाता था?
(क) यूनानियों की बस्ती के लिए
(ख) यहूदियों की बस्ती के लिए
(ग) अरब वालों के बस्ती के लिए
(घ) इसाईयों की बस्ती के लिए
उत्तर– (ख) यहूदियों की बस्ती के लिए
प्रश्न 28. लैसेज फेयर के सिद्धांत में किसको पूरी स्वतंत्रता मिली हुई थी?
(क) किसानों को
(ख) मजदूरों को
(ग) व्यापारियों को
(घ) पूँजीपतियों को
उत्तर– (घ) पूँजीपतियों को
प्रश्न 29. बंबई किस वर्ष बंबई प्रेसीडेंसी की राजधानी बनाई गई?
(क) 1661 में
(ख) 1757 में
(ग) 1819 में
(घ) 1912 में
उत्तर– (ग) 1819 में
प्रश्न 30. ब्रिटेन के किस राजा ने ईस्ट इंडिया कंपनी को बंबई दिया था?
(क) जेम्स प्रथम ने
(ख) जेम्स द्वितीय ने
(ग) चार्ल्स प्रथम ने
(घ) चार्ल्स द्वितीय ने
उत्तर– (घ) चार्ल्स द्वितीय ने