3. निर्माण उद्योग
प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन उद्योगों की स्थिति के निर्धारण में महत्पूर्ण नहीं है?
(क) बाजार
(ख) जनसंख्या
(ग) जलवायु
(घ) पूँजी
उत्तर– (ग) जलवायु
प्रश्न 2. निम्नलिखित उद्योगों में से कौन-सी कृषि पर आधारित नहीं है?
(क) सूती वस्त्र
(ख) सीमेंट
(ग) चीनी
(घ) जूट वस्त्र
उत्तर– (ख) सीमेंट
प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन छोटे पैमाने का उद्योग है?
(क) चीनी उद्योग
(ख) कागज उद्योग
(ग) खिलौना उद्योग
(घ) विद्युत उपकरण उद्योग
उत्तर– (ग) खिलौना उद्योग
प्रश्न 4. निम्नलिखित में से कौन उद्योग सार्वजनिक क्षेत्र के अंतर्गत आता है?
(क) जे० के० सीमेंट उद्योग
(ख) टाटा लौह एवं इस्पात
(ग) बोकारो लौह इस्पात उद्योग
(घ) रेमण्ड कृत्रिम वस्त्र उद्योग
उत्तर– (ग) बोकारो लौह इस्पात उद्योग
प्रश्न 5. निम्न में से कौन निजी क्षेत्र की कंपनी नहीं है?
(क) डाबर
(ख) बजाज ऑटो लिमिटेड
(ग) सेल
(घ) टिस्को
उत्तर– (ग) सेल
प्रश्न 6. भारत में पहली सूती मिल कहाँ स्थापित की गई?
(क) सूरत
(ख) मुम्बई
(ग) अहमदाबाद
(घ) कोलकाता
उत्तर– (ख) मुम्बई
प्रश्न 7. मुम्बई में प्रथम सूती कपड़ा मिल किस वर्ष स्थापित की गई?
(क) 1850 में
(ख) 1852 में
(ग) 1854 में
(घ) 1858 में
उत्तर– (ग) 1854 में
प्रश्न 8. सूत्ती वस्त्रों की राजधानी है––
(क) सूरत
(ख) मुंबई
(ग) शोलापुर
(घ) नागपुर
उत्तर– (ख) मुंबई
प्रश्न 9. उत्तर भारत का मैनचेस्टर किस शहर को कहा जाता है?
(क) सूरत
(ख) लखनऊ
(ग) कानपुर
(घ) नोएडा
उत्तर– (ग) कानपुर
प्रश्न 10. भारत का प्रथम वस्त्र पार्क कहाँ स्थापित किया गया है?
(क) बिहार में
(ख) मध्यप्रदेश में
(ग) महाराष्ट्र में
(घ) तमिलनाडु में
उत्तर– (घ) तमिलनाडु में
प्रश्न 11. ऊनी वस्त्र के उत्पादन में किस राज्य का प्रथम स्थान है?
(क) जम्मू-काश्मीर
(ख) हिमाचल प्रदेश
(ग) पंजाब
(घ) उत्तराखंड
उत्तर– (ग) पंजाब
प्रश्न 12. निम्न में से कौन-सा राज्य नारियल जटा उद्योग में अग्रणी है?
(क) कर्नाटक
(ख) तमिलनाडु
(ग) केरल
(घ) आंध्रप्रदेश
उत्तर– (ग) केरल
प्रश्न 13. इनमें से कौन उपभोक्ता उद्योग है?
(क) पेट्रो रसायन
(ख) लौह इस्पात
(ग) चीनी उद्योग
(घ) चितरंजन लोकोमोटिव
उत्तर– (ग) चीनी उद्योग
प्रश्न 14. भारत में सबसे पहले स्थापित लौह इस्पात कंपनी निम्नलिखित में से कौन है?
(क) भारतीय लौह और इस्पात कंपनी– 1919
(ख) टाटा लौह इस्पात कंपनी– 1907
(ग) बोकारो स्टील सिटी– 1964
(घ) विश्वेश्वरैया लौह और इस्पात उद्योग– 1923
उत्तर– (ख) टाटा लौह इस्पात कंपनी– 1907
प्रश्न 15. जमशेदपुर, दुर्गापुर, भिलाई और सलेम किस उद्योग के केन्द्र हैं?
(क) सीमेंट
(ख) चीनी
(ग) आयरन और स्टील
(घ) वस्त्र
उत्तर– (ग) आयरन और स्टील
प्रश्न 16. टाटा आयरन एण्ड स्टील कम्पनी की स्थापना की गई––
(क) 1854 में
(ख) 1907 में
(ग) 1915 में
(घ) 1923 में
उत्तर– (ख) 1907 में
प्रश्न 17. बोकारो लौह इस्पात संयंत्र की स्थापना किस देश की सहायता से की गई थी?
(क) इंग्लैंड
(ख) ब्रिटेन
(ग) रूस
(घ) जापान
उत्तर– (ग) रूस
प्रश्न 18. दुर्गापुर स्टील प्लांट किस राज्य में स्थित है?
(क) मध्य प्रदेश
(ख) ओडिशा
(ग) पश्चिम बंगाल
(घ) झारखंड
उत्तर– (ग) पश्चिम बंगाल
प्रश्न 19. राउरकेला लोहा-इस्पात उद्योग है
(क) ओडिशा में
(ख) झारखण्ड में
(ग) मध्य प्रदेश में
(घ) पश्चिम बंगाल में
उत्तर– (क) ओडिशा में
प्रश्न 20. अल्युमिनियम बनाने में किस खनिज का उपयोग होता है?
(क) टिन
(ख) बॉक्साइट
(ग) मैंगनीज
(घ) लौह अयस्क
उत्तर– (ख) बॉक्साइट
प्रश्न 21. सीमेन्ट उद्योग का प्रमुख कच्चा माल है
(क) चूनापत्थर
(ख) बॉक्साइट
(ग) ग्रेनाइट
(घ) लौह अयस्क
उत्तर– (क) चूनापत्थर
प्रश्न 22. नेपानगर प्रसिद्ध है––
(क) चीनी के लिए
(ख) सीमेंट के लिए
(ग) अखबारी कागज के लिए
(घ) सूती कपड़ों के लिए
उत्तर– (ग) अखबारी कागज के लिए
प्रश्न 23. निम्न में से कौन बहुराष्ट्रीय कंपनी है?
(क) फोर्ड मोटर्स
(ख) सैमसंग
(ग) कोका-कोला
(घ) इनमें से सभी
उत्तर– (घ) इनमें से सभी
प्रश्न 24. निम्न में से कौन विदेशी ब्रांड नहीं है?
(क) हुंडई
(ख) टोयोटा
(ग) फोर्ड
(घ) टाटा
उत्तर– (घ) टाटा
प्रश्न 25. उद्योगों से किस प्रकार के प्रदूषण उत्पन्न होते है?
(क) वायु प्रदूषण
(ख) जल प्रदूषण
(ग) ध्वनि प्रदूषण
(घ) सभी
उत्तर– (घ) सभी