Loktantra me Satta Ki Sajhedari Objective : लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी

1. लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी

प्रश्‍न 1. संविधान का कौन-सा अनुच्‍छेद, धर्म, वंश, जाति या स्‍थान के आधार पर किसी प्रकार के भेदभाव का निषेध करता है?
(क) अनुच्‍छेद 16
(ख) अनुच्‍छेद15
(ग) अनुच्‍छेद 10
(घ) अनुच्‍छेद 20

उत्तर– (ख) अनुच्‍छेद15

प्रश्‍न 2. क्षेत्रवाद की भावना का एक कुपरिणाम है–
(क) अपने क्षेत्र से लगाव
(ख) राष्‍ट्रहित
(ग) राष्‍ट्रहित एकता
(घ) अलगाववाद

उत्तर– (घ) अलगाववाद

प्रश्‍न 3. भारतीय संविधान के अनुच्‍छेद 19 में देश के सभी नागरिकों को कौन–सा मूल अधिकार दिया गया है?
(क) स्‍वतंत्रता का अधिकार
(ख) समानता का अधिकार
(ग) संवैधानिक उपचारों का अधिकार
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (क) स्‍वतंत्रता का अधिकार

प्रश्‍न 4. निम्‍नलिखित व्‍यक्तियों में कौन लोकतंत्र में रंगभेद विरोधी नहीं थे?
(क) मार्टिन लूथर किंग
(ख) महात्‍मा गाँधी
(ग) ओलंपिक धावक टॉमी स्मिथ एवं जॉन कार्लोंस
(घ) जेड गुडी

उत्तर– (ग) ओलंपिक धावक टॉमी स्मिथ एवं जॉन कार्लोंस

प्रश्‍न 5. सत्ता में साझेदारी सही है, क्‍योंकि:
(क) यह विविधता को बढ़ाती है
(ख) देश की एकता को कमजोर करती है
(ग) फैसले लेने में देर करवाती है
(घ) विभिन्‍न समुदाओं के बीच टकराव कम करती है

उत्तर– (घ) विभिन्‍न समुदाओं के बीच टकराव कम करती है

प्रश्‍न 6. सामाजिक विभाजन को संभालने में इनमें कौन कथन लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था पर लागू नहीं होता?
(क) लोकतंत्र में राजनीतिक प्रतिद्वन्द्विता के कारण सामाजिक विभाजन की छाया राजनीति पर भी पड़ती है।
(ख) लोकतंत्र में समुदायों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से अपनी शिकायतें प्रकट करना संभव है।
(ग) लोकतंत्र सामाजिक विभेद में सामंजस्‍य स्थापित करने का सबसे अच्‍छा साधन है।
(घ) लोकतंत्र सामाजिक विभाजन के आधार पर समाज को विखंडन की ओर ले जाता है।

उत्तर– (घ) लोकतंत्र सामाजिक विभाजन के आधार पर समाज को विखंडन की ओर ले जाता है।

प्रश्‍न 7. साम्‍प्रदायिक राजनीति आधारित होती है––
(क) धर्म पर
(ख) जाति पर
(ग) क्षेत्र पर
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (क) धर्म पर

प्रश्‍न 8. धर्म को समुदाय का मुख्‍य आधार मानने वाले व्‍यक्ति को कहा जाता है
(क) जातिवादी
(ख) सांप्रदायिक
(ग) धर्म निरपेक्ष
(घ) आदर्शवादी

उत्तर– (ख) सांप्रदायिक

प्रश्‍न 9. भारतीय संविधान के बारे में इनमें से कौन-सा कथन सही है?
(क) यह धर्म के आधार पर भेदभाव की मनाही करता है।
(ख) यह एक धर्म को राजकीय धर्म बनाता है।
(ग) सभी लोगों को कोई भी धर्म मानने की आजादी देता है।
(घ) किसी धार्मिक समुदाय में सभी नागरिकों को बराबरी का अधिकार देता है।

उत्तर– (ग) सभी लोगों को कोई भी धर्म मानने की आजादी देता है।

प्रश्‍न 10. संप्रदायिक राजनीति किस पर आधारित है?
(क) एक धर्म दूसरे से श्रेष्‍ठ है।
(ख) विभिन्‍न धर्मो के लोग समान नागरिक के रूप में खुशी–खुशी साथ रहते हैं।
(ग) एक धर्म के अनुयायी एक समुदाय बनाते हैं।
(घ) एक धार्मिक समूह का प्रभुत्‍व बाकी धर्मों पर कायम करने में शासन की शक्ति का प्रयोग नहीं किया जा सकता है।

उत्तर– (क) एक धर्म दूसरे से श्रेष्‍ठ है।

प्रश्‍न 11. अन्‍तर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
(क) 7 मार्च
(ख) 8 मार्च
(ग) 9 मार्च
(घ) 10 मार्च

उत्तर– (ख) 8 मार्च

प्रश्‍न 12. 16 वीं लोकसभा में महिला सदस्‍यों की संख्‍या कितनी है?
(क) 61
(ख) 63
(ग) 65
(घ) 67

उत्तर– (ग) 65

प्रश्‍न 13. लौंगिक विभाजन का क्‍या अर्थ है?
(क) समाज में स्त्रियों की संख्‍या की गणना
(ख) स्त्रियों एवं पुरूषों की संख्‍या का अनुपात
(ग) स्‍त्री एवं पुरूष के बीच जैविक अंतर
(घ) समज द्वारा स्त्रियों एवं पुरूषों को दी गई असमान भूमिकाएँ।

उत्तर– (ग) स्‍त्री एवं पुरूष के बीच जैविक अंतर

प्रश्‍न 14. कृषि कार्य में महिलाओं की कुल भागीदारी है––
(क) 40
(ख) 16
(ग)50
(घ)20

उत्तर– (क) 40

प्रश्‍न 15. 17वीं लोकसभा में महिलाओं की संख्‍या है–
(क) 61
(ख) 78
(ग) 65
(घ) 74

उत्तर– (ख) 78

प्रश्‍न 16. ब्रुसेल्‍स में 80% लोग किस भाषा को बोलते हैं?
(क) डच
(ख) अंग्रेजी
(ग) फ्रेंच
(घ) हिन्‍दी

उत्तर– (ग) फ्रेंच

प्रश्‍न 17. श्रीलंका में सामाजिक विभाजन किस स्‍तर पर है?
(क) क्षेत्रीय
(ख) सामाजिक
(ग) ‘क’ तथा ‘ख’ दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (ग) ‘क’ तथा ‘ख’ दोनों

प्रश्‍न 18. पीटर नार्मन धावक कहाँ का था?
(क) जर्मनी
(ख) बेल्जियम
(ग) फ्रांस
(घ) आस्‍ट्रेलिया

उत्तर– (घ) आस्ट्रेलिया

प्रश्‍न 19. रंगभेद की नीति के विरूद्ध आवाज उठाने वाला व्‍यक्ति कौन था?
(क) मार्टिन लूथर किंग
(ख) अब्राहम लिंकन
(ग) जार्ज वाशिंगटन
(घ) लूई सोलहवाँ

उत्तर– (क) मार्टिन लूथर किंग

प्रश्‍न 20. मैक्सिको ओलंपिक की घटना एक उदाहरण है–
(क) रंगभेद का
(ख) सांप्रदायिकता का
(ग) जातिवाद का
(घ) आतंकवाद का

उत्तर– (क) रंगभेद का

प्रश्‍न 21. इनमें से किसकी शुरूआत जर्मनी से हुई थी?
(क) नक्‍सलवाद
(ख) माओवाद
(ग) नाजीवाद
(घ) फासीवाद

उत्तर– (ग) नाजीवाद

प्रश्‍न 22. श्रीलंका में भेदभाव का आधार है–
(क) नस्‍ल एवं रंग
(ख) जाति
(ग) भाषायी
(घ) वर्ण

उत्तर– (ग) भाषायी

प्रश्‍न 23. सत्ता में साझेदारी किस व्‍यवस्‍था में सर्वश्रेष्‍ठ रूप से संभव है?
(क) राजतंत्र
(ख) लोकतंत्र
(ग) निरंकुशवाद
(घ) अधिनायकतंत्र

उत्तर– (ख) लोकतंत्र

प्रश्‍न 24. जन्‍म पर आधारित विभेद किस देश में है?
(क) भारत
(ख) चीन
(ग) अमेरिका
(घ) आस्‍ट्रेलिया

उत्तर– (क) भारत

प्रश्‍न 25. भाषाई आधार पर बनने वाला प्रथम राज्‍य है–
(क) बिहार
(ख) झारखंड
(ग) उत्तराखंड
(घ) आंध्रप्रदेश

उत्तर– (घ) आंध्रप्रदेश

Leave a Comment