Mnchitra Adhyayan Class 10 Objective : मानचित्र अध्‍ययन

6. मानचित्र अध्‍ययन

प्रश्‍न 1. भू–आकृतियाँ त्रिआयामी होती है, क्‍योंकि इनमें होती है––
(क) लंबाई
(ख) चौड़ाई
(ग) ऊँचाई
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्‍न 2. इनमें से कौन उच्‍चावच प्रदर्शन करने की विधि नहीं है?
(क) स्‍तर रंजन
(ख) सारणीयकरण
(ग) हैश्‍यूर
(घ) पर्वतीय छायांकण

उत्तर– (ख) सारणीयकरण

प्रश्‍न 3. उच्‍चावच प्रदर्शन के लिए हैश्‍यूर विधि का विकास किसने किया था?
(क) गुटेनवर्ग
(ख) लेहमान
(ग) गिगर
(घ) रिटर

उत्तर– (ख) लेहमान

प्रश्‍न 4. छोटी, महीन एवं खंडित रेखाओं का ढाल की दिशा में खींचकर उच्‍चावच प्रदर्शन की विधि को क्‍या कहा जाता है?
(क) स्‍तर रंजन
(ख) पर्वतीय छायाकरण
(ग) हैश्‍यूर
(घ) तलचिन्‍ह

उत्तर– (ग) हैश्‍यूर

प्रश्‍न 5. पर्वतीय छायाकरण विधि में भू–आकृतियों पर किस दिशा से प्रकाश पड़ने की कल्‍पना की जाती है?
(क) उत्तर–पूर्व
(ख) पूर्व–दक्षिण
(ग) उत्तर–पश्चिम
(घ) दक्षिण–पश्चिम

उत्तर– (ग) उत्तर–पश्चिम

प्रश्‍न 6. तल चिन्‍ह की सहायता से किसी स्‍थान विशेष की मापी गई ऊँचाई को क्‍या कहा जाता है?
(क) स्‍थानिक ऊँचाई
(ख) विशेष ऊँचाई
(ग) समोच्‍च रेखा
(घ) त्रिकोणमितीय स्‍टेशन

उत्तर– (क) स्‍थानिक ऊँचाई

प्रश्‍न 7. स्‍तर रंजन विधि के अंतर्गत मानचित्रों में नीले रंग से किस भाग को दिखाया जाता है?
(क) पर्वत
(ख) पठार
(ग) मैदान
(घ) जल

उत्तर– (घ) जल

प्रश्‍न 8. स्‍तर रंजन विधि के अन्‍तर्गत हल्‍के कत्‍थई रंग से किस स्‍थलाकृति को दिखाया जाता है?
(क) पर्वत
(ख) पठार
(ग) मैदान
(घ) गुफा

उत्तर– (क) पर्वत

प्रश्‍न 9. स्‍तर रंजन विधि के अंतर्गत मा‍नचित्रों में सफेद रंग से किस भाग को दि‍खाया जाता है?
(क) पर्वतीय क्षेत्र
(ख) जलीय क्षेत्र
(ग) बर्फीले क्षेत्र
(घ) पठारी क्षेत्र

उत्तर– (ग) बर्फीले क्षेत्र

प्रश्‍न 10. समुद्र की सतह के समानांतर समान ऊँचाई वाले स्‍थानों को मिलाने वाली रेखा क्‍या कहलाती है?
(क) तल रेखा
(ख) समोच्‍च रेखा
(ग) स्‍तर रंजन रेखा
(घ) रेखा चिन्‍ह

उत्तर– (ख) समोच्‍च रेखा

प्रश्‍न 11. ज्‍वालामुखी से यदि कोई पहाड़ी बनी है तो किस प्रकार दिखती है?
(क) गोलाकार
(ख) बेलनाकार
(ग) शंकुनुमा
(घ) आयताकार

उत्तर– (ग) शंकुनुमा

प्रश्‍न 12. वह कौन–सी भू–आकृति है जिसका आधार काफी चौड़ा तथा शिखर काफी पतला अथवा नुकीला होता है?
(क) पठार
(ख) पर्वत
(ग) जलप्रपात
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (ख) पर्वत

प्रश्‍न 13. किस भू–आकृति का आधार एवं शिखर दोनों चौड़ा एवं विस्‍तृत होता है?
(क) पर्वत
(ख) पठार
(ग) मैदान
(घ) नदियाँ

उत्तर– (ख) पठार

प्रश्‍न 14. यदि भूमि की ढाल को छोटी–छोटी और सटी हुई रेखाओं से प्रदर्शित किया गया हो तो इसे क्‍या कहा जाता है?
(क) छायाकरण
(ख) हैश्‍यूर
(ग) समोच्‍च रेखाएँ
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (ख) हैश्‍यूर

प्रश्‍न 15. हैश्‍यूर विधि से अधिक ढालुओं वाला भाग कैसा दिखता है?
(क) सफेद
(ख) काला
(ग) नीला
(घ) पीला

उत्तर– (ख) काला

प्रश्‍न 16. नक्‍शे पर जलीय भाग को किस रंग से दिखाया जाता है?
(क) काले रंग से
(ख) भूरे रंग से
(ग) नीले रंग से
(घ) लाल रंग से

उत्तर– (ग) नीले रंग से

प्रश्‍न 17. स्‍तर रंजन विधि के अंतर्गत मानचित्रों में मैदान को किस रंग से दर्शाया जाता है?
(क) सफेद रंग
(ख) नीला रंग
(ग) लाल रंग
(घ) हरा रंग

उत्तर– (घ) हरा रंग

प्रश्‍न 18. यदि समोच्‍य रेखाएँ एक–दूसरे से बहुत अधिक दूरी पर खींची गई हो, तो इनसे किस प्रकार की आकृति का प्रदर्शन होता है?
(क) खड़ी ढाल
(ख) धीमी ढाल
(ग) सागर तल
(घ) सीढ़ीनुमा ढाल

उत्तर– (ख) धीमी ढाल

प्रश्‍न 19. यदि समोच्‍च रेखाएँ संकेन्‍द्रीय वृत्ताकार हो, जिसके बीच का वृत्त अधिक ऊँचाई प्रदर्शित करता हो, तो इससे किस प्रकार की भू–आकृति का अनुमान लगाया जाता है?
(क) पर्वत
(ख) पठार
(ग) नदी घाटी
(घ) जल प्रपात

उत्तर– (क) पर्वत

प्रश्‍न 20. यदि भू–आकृति चपटा उठा हुआ भू–भाग हो जिसका आधार एवं शिखर दोनों चौड़ा एवं विस्‍तृत हो तथा आस–पास के मैदान से ऊँचा उठा हुआ हो कहलाता है।
(क) पर्वत
(ख) जलप्रपात
(ग) पठार
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (ग) पठार

Leave a Comment