Krishi Class 10 Objective : कृषि

2. कृषि

प्रश्‍न 1. भारत के सकल राष्‍ट्रीय उत्‍पादन में कृषि का योगदान कितना प्रतिशत है?
(क) 13.7%
(ख) 15.1%
(ग) 19.5%
(घ) 21.3%

उत्तर– (क) 13.7%

प्रश्‍न 2. भारत के किस राज्‍य में सोपनी (सीढ़ीनुमा) खेती प्रचलित है?
(क) बिहार
(ख) पंजाब
(ग) हरियाणा
(घ) उत्तराखंड

उत्तर– (घ) उत्तराखंड

प्रश्‍न 3. निम्‍नलिखित में खरीफ फसल कौन है?
(क) गेहूँ
(ख) सरसों
(ग) चावल
(घ) मोटे अनाज

उत्तर– (ग) चावल

प्रश्‍न 4. निम्‍नलिखित में कौन रबी फसल है?
(क) कपास
(ख) चना
(ग) चावल
(घ) मोटे अनाज

उत्तर– (ख) चना

प्रश्‍न 5. निम्‍न में से खरीफ की फसल कौन है?
(क) चावल
(ख) मक्‍का
(ग) कपास
(घ) इनमें से सभी

उत्तर– (घ) इनमें से सभी

प्रश्‍न 6. निम्‍नलिखित में से कौन रबी फसल है?
(क) ज्‍वार
(ख) धान
(ग) गेहूँ
(घ) जूट

उत्तर– (ग) गेहूँ

प्रश्‍न 7. निम्‍न में से कौन रोपण फसल नहीं है?
(क) रबड़
(ख) गन्‍ना
(ग) धान
(घ) चाय

उत्तर– (ग) धान

प्रश्‍न 8. भारत की प्रमुख खाद्यान्‍न फसल कौन है?
(क) गेहूँ
(ख) मकई
(ग) जौ
(घ) धान

उत्तर– (घ) धान

प्रश्‍न 9. चावल है––
(क) खरीफ फसल
(ख) रबी फसल
(ग) जायद फसल
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (क) खरीफ फसल

प्रश्‍न 10. गेहूँ फसल है :
(क) खरीफ
(ख) रबी
(ग) जायद
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (ख) रबी

प्रश्‍न 11. निम्‍न में से कौन मोटे अनाज क फसल नहीं है?
(क) ज्‍वार
(ख) बाजरा
(ग) गन्‍ना
(घ) रागी

उत्तर– (ग) गन्‍ना

प्रश्‍न 12. दाल किस पौष्टिक अंश का स्‍त्रोत है?
(क) कार्बोहाइड्रेट
(ख) प्रोटीन
(ग) विटामिन D
(घ) वसा

उत्तर– (ख) प्रोटीन

प्रश्‍न 13. निम्‍न में से कौन दलहन की फसल नहीं है?
(क) चना
(ख) बाजरा
(ग) मसूर
(घ) उड़द

उत्तर– (ख) बाजरा

प्रश्‍न 14. सरसों किस प्रकार की फसल है?
(क) दलहन
(ख) तेलहन
(ग) पेय फसल
(घ) रेशेदार फसल

उत्तर– (ख) तेलहन

प्रश्‍न 15. भारत में बगानी कृषि की शुरूआत हुई थी।
(क) 1885 में
(ख) 1990 में
(ग) 1857 में
(घ) 1880 में

उत्तर– (घ) 1880 में

प्रश्‍न 16. निम्‍न में कौन-सी फसल बागबानी फसल नहीं है?
(क) आम
(ख) संतरा
(ग) केला
(घ) कपास

उत्तर– (घ) कपास

प्रश्‍न 17. भारत में किस फल का उत्‍पादन सबसे अधिक होता है?
(क) आम
(ख) सेब
(ग) संतरा
(घ) केला

उत्तर– (घ) केला

प्रश्‍न 18. आम के उत्‍पादन में भारत का विश्‍व में कौन-सा स्‍थान है?
(क) प्रथम
(ख) द्वितीय
(ग) तृतीय
(घ) चतुर्थ

उत्तर– (क) प्रथम

प्रश्‍न 19. भारत का सर्वाधिक काजू उत्‍पादक राज्‍य है।
(क) तमिलनाडु
(ख) कर्नाटक
(ग) आंध्रप्रदेश
(घ) केरल

उत्तर– (घ) केरल

प्रश्‍न 20. भारत का ‘नारियल प्रदेश’किसे कहा जाता है?
(क) कर्नाटक
(ख) केरल
(ग) उड़ीसा
(घ) पश्चिम बंगाल

उत्तर– (ख) केरल

प्रश्‍न 21. इनमें कौन-सी फसल रेशेदार है?
(क) जूट
(ख) मकई
(ग) गेहूँ
(घ) बाजरा

उत्तर– (क) जूट

प्रश्‍न 22. इनमें से कौन रेशेदार फसल नहीं है?
(क) कपास
(ख) जूट
(ग) गन्‍ना
(घ) सन

उत्तर– (ग) गन्‍ना

प्रश्‍न 23. कपास निम्‍न में से कौन-सी फसल है?
(क) खरीफ
(ख) रबी
(ग) जायद
(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर– (क) खरीफ

प्रश्‍न 24. ऑपरेशन फ्लड से क्‍या तात्‍पर्य है?
(क) बाढ़ नियंत्रण
(ख) डेयरी विकास
(ग) बाँध मरम्‍मत
(घ) धान की उन्‍नत खेती

उत्तर– (ख) डेयरी विकास

प्रश्‍न 25. ऑपरेशन फ्लड का दूसरा नाम क्‍या है?
(क) हरित क्रांति
(ख) पीली क्रांति
(ग) श्‍वेत क्रांति
(घ) नीली क्रांति

उत्तर– (ग) श्‍वेत क्रांति

Leave a Comment